ग्रामीण विद्यार्थियों की प्रतिभाओं के विकास को मिला सशक्त मंच

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की 24वें दीक्षांत समारोह में ग्रामीण विद्यालयों में प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। इनका उद्देश्य छात्रों की प्रतिभा को पहचानना और उन्हें अभिव्यक्ति का मंच प्रदान करना था। चित्रकला, भाषण, कविता, और अन्य कलाओं के माध्यम से छात्रों ने अपनी रचनात्मकता और सामाजिक मूल्यों को प्रदर्शित किया।

ग्रामीण विद्यार्थियों की प्रतिभाओं के विकास को मिला सशक्त मंच

एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर हो रहे दीक्षोत्सव के तहत विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांवों के विद्यालयों में नियमित प्रतियोगिताएं हो रहीं हैं। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं में निहित प्रतिभाओं को पहचानना, उन्हें अभिव्यक्ति का सशक्त मंच प्रदान करना तथा उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करना था। चित्रकला, भाषण, कहानी कथन, देशभक्ति गीत, कविता पाठ, लोक नृत्य, निबंध लेखन सहित अनेक साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं और गतिविधियों का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी रचनात्मक क्षमता, आत्मविश्वास, ‎कलात्मक एवं भाषायी दक्षता तथा सांस्कृतिक चेतना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इनके माध्यम से विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों, सामाजिक समरसता, सहयोग, नेतृत्व एवं रचनात्मक चिंतन की भावना को सुदृढ़ करने का प्रयास किया गया। सांस्कृतिक समन्वयक डॉ. ज्योति पाण्डेय ने बताया कि 15 दिवसीय कार्यक्रमों की इस श्रृंखला के सफल आयोजन के बाद आज इसका औपचारिक समापन हुआ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।