छात्रावासों की व्यवस्थाओं को लेकर रुहेलखंड विश्वविद्यालय सख्त

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्रावासों की व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। वार्डनों को परिसर का नियमित निरीक्षण और छात्रावास में सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए भी प्राथमिकता दी जाएगी और अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया गया है।

छात्रावासों की व्यवस्थाओं को लेकर रुहेलखंड विश्वविद्यालय सख्त

एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के मद्देनजर छात्रावासों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। कुलसचिव महेंद्र कुमार की ओर से जारी निर्देश में वार्डनों को छात्रावासों का नियमित निरीक्षण कर पानी, वाटर कूलर, बिजली, पंखे, शौचालय, फर्नीचर और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। विद्यार्थियों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कर उसका रिकॉर्ड भी रखने के निर्देश हैं। मेस में साफ-सफाई, पौष्टिक भोजन और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की नियमित जांच कराने को कहा गया है। छात्रावासों में अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रॉक्टोरियल बोर्ड के साथ समन्वय कर चेकिंग तथा अनधिकृत व्यक्तियों और नशीले पदार्थों के सेवन पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

चीफ वार्डन की अध्यक्षता में साप्ताहिक बैठक कर समस्याओं का तत्काल समाधान और उसका अभिलेख सुरक्षित रखने को भी कहा गया है। छात्रावास नियमावली का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsछात्रावासों की व्यवस्थाओं को लेकर रुहेलखंड विश्वविद्यालय सख्त