विश्वविद्यालय में मंदरिन सीख रहे विद्यार्थी, ताइवान में छात्रवृत्ति के मिल रहे अवसर
हिन्दुस्तान, बरेली
बरेली स्थित एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में 2023 से चल रहा मंदारिन चीनी भाषा पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा और रोजगार के अवसर दे रहा है। बहुभाषा उत्कृष्टता केंद्र में ताइवान की शिक्षिका चियाली चेन व्यावहारिक प्रशिक्षण के साथ चीनी लिपि और लेखन सिखाती हैं। केंद्र समन्वयक प्रो. अनीता त्यागी के अनुसार, कई विद्यार्थियों को ताइवान में उच्च अध्ययन के लिए छात्रवृत्ति मिली है। कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने कहा कि पहल भारत-ताइवान शैक्षणिक और सांस्कृतिक संबंध मजबूत करेगी।

बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में मंदारिन चीनी भाषा का पाठ्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अंतरराष्ट्रीय शिक्षा और रोजगार के नए अवसर खोल रहा है। वर्ष 2023 से बहुभाषा उत्कृष्टता केंद्र में संचालित इस पाठ्यक्रम में विद्यार्थी चीनी लिपि, अक्षरों की बनावट और उन्हें लिखने का सही तरीका सीख रहे हैं। ताइवान की भाषा शिक्षिका चियाली चेन विद्यार्थियों को व्यावहारिक अभ्यास के जरिए प्रशिक्षण दे रही हैं। भाषा विज्ञान संकाय की अध्यक्ष एवं केंद्र समन्वयक प्रो. अनीता त्यागी के अनुसार, कई विद्यार्थी मंदारिन के उच्च अध्ययन के लिए ताइवान में छात्रवृत्ति प्राप्त कर चुके हैं। कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य भारत और ताइवान के बीच शैक्षणिक व सांस्कृतिक संबंध मजबूत करना है।


