स्नातक में प्रवेश को आज से शुरू होगा चतुर्थ चरण
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बरेलीबरेली स्थित एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में 2026-27 स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए चौथे चरण की पंजीकरण प्रक्रिया 16 जुलाई से शुरू होगी। छात्र 150 रुपये शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई है और मेरिट सूची 22 से 25 जुलाई को घोषित की जाएगी।

बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध महाविद्यालयों में सत्र 2026-27 के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए चौथे चरण की पंजीकरण प्रक्रिया 16 जुलाई गुरुवार से शुरू होगी। विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेंद्र कुमार ने बताया कि छात्र 150 रुपये शुल्क जमा कर विश्वविद्यालय के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई है। मेरिट लिस्ट जारी होने व प्रवेश की अंतिम तिथि 22 से 25 जुलाई है। कुलसचिव ने स्पष्ट किया कि पहले, दूसरे और तीसरे चरण में पंजीकृत लेकिन प्रवेश से वंचित रह गए छात्र भी चौथे चरण के पंजीकृत अभ्यर्थियों के साथ मेरिट के आधार पर 22 से 25 जुलाई के बीच प्रवेश ले सकेंगे।
यह प्रवेश शासन व विश्वविद्यालय के नियमों और आरक्षण के तहत सुनिश्चित किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


