छात्रावासों की व्यवस्थाओं को लेकर रुहेलखंड विश्वविद्यालय सख्त
हिन्दुस्तान, बरेली
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने 2026-27 के नए शैक्षणिक सत्र के लिए छात्रावास सुविधाओं को सुधारने के निर्देश दिए हैं। कुलसचिव महेंद्र कुमार ने वार्डनों को नियमित निरीक्षण करने, विद्यार्थियों की शिकायतों का समाधान करने और छात्रावास के अन्य स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के मद्देनजर छात्रावासों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। कुलसचिव महेंद्र कुमार की ओर से जारी निर्देश में वार्डनों को छात्रावासों का नियमित निरीक्षण कर पानी, वाटर कूलर, बिजली, पंखे, शौचालय, फर्नीचर और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। विद्यार्थियों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कर उसका रिकॉर्ड भी रखने के निर्देश हैं। मेस में साफ-सफाई, पौष्टिक भोजन और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की नियमित जांच कराने को कहा गया है।
ये भी पढ़ें:न्यायिक वादों की आख्या 24 घंटे में देनी होगी


