विश्वविद्यालय परिसर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए टॉस्क फोर्स गठित
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बरेलीएमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने एक विशेष प्लास्टिक मुक्त निगरानी समिति बनाई है। यह समिति विश्वविद्यालय को स्वच्छ और हरित बनाने के लिए प्लास्टिक के उपयोग को रोकने का कार्य करेगी। राजभवन के निर्देशों के तहत गठित इस टॉस्क फोर्स में चार सदस्य हैं, जो छात्रों के स्वास्थ्य और पर्यावरण के संरक्षण पर ध्यान देंगे।

एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय को स्वच्छ, हरित और पूरी तरह से प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक विशेष प्लास्टिक मुक्त निगरानी समिति (टॉस्क फोर्स) का गठन किया है। यह कार्य राजभवन से पर्यावरण संरक्षण और छात्रों के स्वास्थ्य को लेकर जारी निर्देशों के क्रम में किया गया है। गठित की गई टॉस्क फोर्स का मुख्य काम विश्वविद्यालय परिसर के भीतर प्लास्टिक के उपयोग को रोकना और पर्यावरण अनुकूल माहौल तैयार करना होगा, जिससे छात्रों का स्वास्थ्य बेहतर रहे। चार सदस्यीय विशेष कमेटी में प्लांट साइंस विभाग के प्रो. जेएन मौर्य, प्रो. संजय गर्ग, प्रो. उपेंद्र कुमार, इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग विभाग के डॉ. अतुल कटियार हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


