सीबीएसई राष्ट्रीय खो-खो में सेंट मीरा एकेडमी की टीम उपविजेता

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

मुरादाबाद की सेंट मीरा एकेडमी की अंडर-14 खो-खो टीम ने चेन्नई में आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उपविजेता का स्थान हासिल किया। टीम ने ओमान, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों की टीमों के खिलाफ उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। कोच मोहम्मद इसरार की अगुवाई में उन्होंने अनुशासन और टीमवर्क दिखाया।

सीबीएसई राष्ट्रीय खो-खो में सेंट मीरा एकेडमी की टीम उपविजेता

मुरादाबाद। सेंट मीरा एकेडमी कांशीराम नगर शाखा की अंडर-14 खो-खो टीम ने कमाल कर दिखाया है। चेन्नई में आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता 2026 में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान हासिल किया। टीम ने ओमान, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, कौशांबी (उत्तर प्रदेश), केरल, हरियाणा और झारखंड की टीमों के खिलाफ प्रभावशाली खेल का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने अनुशासन, टीमवर्क और खेल भावना के साथ राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। टीम में अक्षित कुमार, हर्षित कुमार, अभिजय चौधरी, देव प्रियम, आदित्य कुमार, एकलव्य यादव, दिवाकर सिंह, आदित्य खरे, कार्तिक बिष्ट, अंश निमरा और सूर्याश कुमार शामिल रहे।

टीम ने कोच मोहम्मद इसरार के मार्गदर्शन में यह उपलब्धि हासिल की।विद्यालय की शिक्षा निदेशिका अक्षरी प्रकाश और वित्त निदेशिका पर्णिका प्रकाश ने खिलाड़ियों व कोच को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उपविजेता बनना विद्यालय और मुरादाबाद के लिए गौरव की बात है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसीबीएसई राष्ट्रीय खो-खो में सेंट मीरा एकेडमी की टीम उपविजेता