ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशकांग्रेस को झटका: मिजोरम विधानसभा अध्यक्ष हिफेई बीजेपी में हुए शामिल

कांग्रेस को झटका: मिजोरम विधानसभा अध्यक्ष हिफेई बीजेपी में हुए शामिल

मिजोरम विधानसभा के अध्यक्ष हिफेई ने सोमवार को कहा कि उन्होंने अपने पद, सदन और कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। गौरतलब है कि हिफेई प्रदेश में 28 नवंबर को होने...

कांग्रेस को झटका: मिजोरम विधानसभा अध्यक्ष हिफेई बीजेपी में हुए शामिल
आइजोल, एजेंसी।Mon, 05 Nov 2018 05:05 PM
ऐप पर पढ़ें

मिजोरम विधानसभा के अध्यक्ष हिफेई ने सोमवार को कहा कि उन्होंने अपने पद, सदन और कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। गौरतलब है कि हिफेई प्रदेश में 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी और पद दोनों छोड़ रहे हैं। कांग्रेस से सात बार विधायक रहे हिफेई ने अपना इस्तीफा विधानसभा उपाध्यक्ष आर. लालरीनवमा को सौंपा जिन्होंने उसे स्वीकार कर लिया है।

वहीं से हिफेई कांग्रेस के कार्यालय गए और वहां पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया। सितंबर से अभी तक 40 सदस्यीय विधानसभा से इस्तीफा देने वाले हिफेई कांग्रेस के पांचवें विधायक हैं। अनुभवी नेता हिफेई 2013 में पलक विधानसभा क्षेत्र से चुनकर 40 सदस्यीय विधानसभा में पहुंचे। पूर्वोत्तर में मिजोरम एकमात्र कांग्रेस शासित राज्य है।

MP चुनाव:कांग्रेस ने 171 उम्मीदवारों की सूची जारी की, पढ़ें पूरी लिस्ट

गुवाहाटी में पूर्वोत्तर जनतांत्रिक गठबंधन (एनईडीए) के समन्वयक और भाजपा नेता हिमंत बिस्व शर्मा ने पहले कहा था कि कि हिफेई (81) उनकी उपस्थिति में मिजोरम की राजधानी आइजोल में भाजपा में शामिल होंगे। असम के वित्त मंत्री शर्मा ने कहा, ''वह बहुत वरिष्ठ नेता हैं। उनके भाजपा में शामिल होने से पार्टी मजबूत होगी।

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव: BJP के असंतुष्टों पर कांग्रेस की है निगाहें

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें