ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशMizoram Election Result 2018 live: MNF को मिला बहुमत, कांग्रेस की बड़ी हार

Mizoram Election Result 2018 live: MNF को मिला बहुमत, कांग्रेस की बड़ी हार

Mizoram Assembly Election Result 2018: मिजोरम में इस बार मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) ने बहुतम के साथ जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस को बुरी हार झेलनी पड़ी। सीएम लाल...

Mizoram Election Result 2018 live: MNF को मिला बहुमत, कांग्रेस की बड़ी हार
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 11 Dec 2018 05:30 PM
ऐप पर पढ़ें

Mizoram Assembly Election Result 2018: मिजोरम में इस बार मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) ने बहुतम के साथ जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस को बुरी हार झेलनी पड़ी। सीएम लाल थनहवला अपनी दोनों विधानसभा सीटों सेरछिप और चम्फाई साउथ से हार गए हैं। मिजोरम के सभी 40 विधानसभा सीटों के परिणाम घोषित हो गए हैं जिसमें 26 सीटों पर MNF के उम्मदवारों ने जीत हासिल की है वहीं 5 सीटें कांग्रेस, एक बीजेपी और 8 सीटें अन्य के खाते में गई हैं।

LIVE UPDATES:

05:15 PM मिजोरम विधानसभा चुनाव के सभी 40 सीटों के परिणाम घोषित हो गए हैं। इनमें से 26 सीटें जीतकर मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) ने बहुमत के साथ जीत दर्ज की है। अब 10 सालों से चला आ रहा कांग्रेस राज खत्म हो जाएगा। MNF के अलावा कांग्रेस ने 5, बीजेपी ने 1 और अन्य के खाते में 8 सीटें गई हैं।

05:00 PM मिजोरम के लांगथलाई वेस्ट विधानसभा सीट से कांग्रेस के सी. नगुनलियनचुंगा ने MNF के सी. रमन्लुना को 785 मतों से हराकर अपना कब्जा बरकरार रखा।

04:40 PM मिजोरम के लवांगतलाई ईस्ट विधानसभा सीट से MNF के एच बाइकाजौवा ने कांग्रेस के एच जोथांगलियाना को 944 मतों से हराया।

04:25 PM मिजोरम के लेंगतेंग विधानसभा सीट से एमएनएफ के एल थंगमाविया ने कांग्रेस के एच रोहनुला को 1772 मतों से हराया।

04:15 PM मिजोरम के मामित विधानसभा सीट से एमएनएफ (MNF) के एच ललजिरलियाना ने कांग्रेस के जॉन रोतलुंगलियाना को 407 मतों से हराया। एमएनएफ ने यह सीट कांग्रेस से छीनीं है। 

04:10 PM: मिजोरम 2018 विधानसभा चुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) ने पूर्ण बहुमत के साथ जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस को बड़ी हार का समाना करना पड़ा है। 38 सीटों के परिणाम घोषित के बाद मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) ने 26 सीटों में जीत दर्ज की है। जबकि जबकि 5 सीटें कांग्रेस, एक सीट बीजेपी और 6 सीटें अन्य के खाते में गई है।

03:30 PM: मिजोरम के लुंगलेई विधानसभा सीट से एमएनएफ (MNF) के लवमावमा तोछावंग ने निर्दलीय ललरिंगपुती को महज 72 वोटों से हराया। एमएनएफ ने कांग्रेस से यह सीट छीनी।

03:15 PM: मिजोरम के तवी विधानसभा सीट से एमएनएफ के आर ललजिरलियाना ने निर्दलीय उम्मीदवार आर ललथटलुआंगा ने 184 मतों से हराया। एमएनएफ ने कांग्रेस से यह सीट छीनी।

03:10 PM: मिजोरम के थोरांग विधानसभा सीट से कांग्रेस के जोदिनतुलंगा राल्टे ने एमएनएफ के रोहमिंगलियाना को 124० मतों से हराकर सीट बरकरार रखी।

02:55 PM: मिजोरम के तुइकुम विधानसभा सीट से एमएनएफ (MNF) के इंजी. ललरिनावमा ने कांग्रेस के संगजेला तलाऊ को 1397 से हराकर सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा।

02:45 PM: मिजोरम के तुईपुई विधानसभा सीट से कांग्रेस के निहारकांति चकमा ने भारतीय जनता पार्टी के कीनारंजन चकमा को 2385 मतों से हराकर सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा।

02:30 PM: मिजोरम विधानसभा चुनाव के 29 सीटों के परिणाम घोषित। इनमें से 19 में मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) के उम्मीद्वार जीते हैं जबकि 4 सीटें कांग्रेस, एक सीट बीजेपी और 5 सीटें अन्य के खाते में गई है।

01:46 PM: मिजोरम विधानसभा चुनाव के 26 सीटों के परिणाम घोषित। इनमें से 17 में मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) के उम्मीद्वार जीते हैं जबकि 4 सीटें कांग्रेस और 5 सीटें अन्य के खाते में गई है।

01:30 PM: मिजोरम विधानसभा चुनाव के 24 सीटों के परिणाम घोषित। इनमें से 15 में मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) के उम्मीद्वार जीते हैं जबकि 4 सीटें कांग्रेस और 5 सीटें अन्य के खाते में गई है। MNF के शानदार प्रदर्शन से आइज़ोल में स्थित पार्टी कार्यालय में जश्न का माहौल है।

01:15 PM: मिजोरम विधानसभा चुनाव के 17 सीटों के परिणाम घोषित, 12 में मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) के उम्मीद्वार जीते जबकि 5 सीटें अन्य के खाते में गई।

01:00 PM: मिजोरम विधानसभा चुनाव के 14 सीटों के परिणाम घोषित, 1 में मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) के उम्मीद्वार जीते जबकि 3 सीटें अन्य के खाते में गई।

12:50 PM: मिजोरम के लुंगलेई नार्थ विधानसभा सीट पर एमएनएफ (MNF) के वनललतनपुइया ने निर्दलीय वी मलसवामतलुंगा को 395 मतों से हराया, उन्होंने कांग्रेस से यह सीट छीनी।

12:49 PM: मिजोरम की ईस्ट तुईपुई विधानसभा सीट से एमएनएफ (MNF) के रामथनमाविया ने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय सी लल तनपुइया को 587 मतों से हराया। एमएनएफ ने यह सीट कांग्रेस से छीनी।

12:48 PM: मिजोरम की तुईचांग विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार तवानलुईया ने मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) के डब्ल्यू छउनवमा को 739 मतों से हराया।

12:30 PM: मिजो नेशलन फ्रंट (MNF) के अध्यक्ष जोरमथांगा आइजोल ईस्ट विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं।

12:15 PM: मिजोरम के सेरछिप विधानसभा सीट से भी हारे सीएम लाल थनहवला, जोराम पीपल्स मूवमेंट के लालदूहोमा ने 283 वोटों से हराया।

11:30 AM: मिजोरम के चम्फाई साउथ विधानसभा सीट पर हारे सीएम लाल थनहवला। MNF पार्टी के टीजे लालनंतलुआंग ने 5212 वोटों से हराया।

11:15 AM: मिजोरम की 28 सीटों पर मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस-7, अन्य- 4 और बीजेपी- 1 सीट पर आगे।

10:30 AM: आइज़ोल में मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) के दफ्तर में शुरुआती रुझानों के बाद कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई।

10:12 AM: मिजोरम की सेरछिप विधानसभा सीट पर जोराम पीपल्स मूवमेंट (JDPM) के लालदूहोमा मौजूदा सीएम लाल थनहवला से आगे चल रहे हैं।

10:00 AM: मिजोरम की 25 सीटों पर मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस-9, अन्य- 5 और बीजेपी- 1 सीट पर आगे।

09:50 AM: रुझानों में MNF 22 सीटों पर आगे। वहीं कांग्रेस-8, बीजेपी-1 और अन्य- 4 सीटों पर आगे।

09:40 AM: मिजोरम की तावी विधानसभा सीट से मिजो नेशलन फ्रंट (एमएनएफ) के उम्मीदवार आर लालजिरलियाना कांग्रेस के रोसिआम्मघेता से 200 मतों से आगे।

09:25 AM- मिजोरम की 13 सीटों पर मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) सबसे आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस- 6 और बीजेपी-1 सीटों पर आगे चल रही है।

08:45 AM- शुरुआती रुझान आने शुरू, MNF सबसे आगे।

08:00 AM- कड़ी सुरक्षा के बीच आइजोल के मतगणना केंद्र पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है।

 

Mizoram Election Result 2018: मिजोरम में खत्म हुआ कांग्रेस राज, MNF को मिला बहुमत

पूर्वोत्तर में अपना आखिरी किला भी नहीं बचा पाई कांग्रेस
कांग्रेस (Congress) का मिजोरम (Mizoram) में आखिरी किला भी ध्वस्त हो गया है। पिछले 10 साल से मिजोरम की सत्ता पर राज कर रही कांग्रेस इस 2018 विधानसभा चुनाव में बुरी तरह से हार गई। इस बार मिजो नेशनल फ्रंट को पूर्ण बहुमत के साथ जीत गई है।2008 से राज्य के सीएम रहे लाल थनहवला इस चुनाव में अपनी दोनों सीटों पर हार गए। सीएम लाल थनहवला ने इस साल सेरछिप और चम्फाई साउथ से चुनाव लड़े लेकिन दोनों ही जगहों से उन्हें शिकस्त खानी पड़ी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें