बेंगलुरु में पोचरी के युवक की मौत, शव पहुंचते ही गांव में पसरा मातम
पोचरी के निवासी मिथुन कुमार सिंह (26) की मौत बेंगलुरु में हुई। वह रोजगार की तलाश में 26 सितंबर को गांव से गए थे। उनके परिजनों ने सांसद ढुलू महतो और विधायक शत्रुघ्न महतो से शव वापस लाने में मदद मांगी। दोनों नेताओं ने निजी खर्च पर एंबुलेंस की व्यवस्था की और शव को पोचरी लाया गया।

पोचरी निवासी मिथुन कुमार सिंह (26) की मौत सोमवार को बेंगलुरु में तबीयत खराब होने के बाद हो गई। बताया जाता है कि मिथुन 26 सितंबर को अपने गांव से रोजगार के लिए बेंगलुरु गया था। परिजनों ने धनबाद सांसद ढुलू महतो और बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो से शव को पोचरी लाने में सहयोग का आग्रह किया। सांसद व विधायक ने तत्काल पहल करते हुए बंगलोर के स्थानीय प्रशासन से संपर्क किया और अपने स्तर से लगातार प्रयास कर अपने निजी खर्च पर एंबुलेंस की व्यवस्था कर मिथुन के पार्थिव शरीर को उसके पैतृक आवास पोचरी मंगवाया। गुरुवार की सुबह शव गांव पहुंचा।
शव पहुंचते ही परिजनों में मातम छा गया। विधायक शत्रुघ्न महतो पोचरी पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। मिथुन दो भाइयों में बड़ा था। उनकी तीन बहनें हैं और वे अविवाहित थे। शव के साथ उनके छोटे भाई भोला सिंह, जीजा तथा गांव के अन्य लोग बंगलोर से लौटे है। घटना से परिजनों और ग्रामीणों में शोक व्याप्त है।


