ब्रिक्स में विश्व के राष्ट्राध्यक्षों का मखाना से किया स्वागत

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

बैद्यनाथ झा बैजू ने कहा कि ब्रिक्स सम्मेलन में मखान का स्वागत किए जाने से मिथिलावासियों के लिए गर्व का मौका है। उन्होंने इसे विश्व स्तर पर मिथिला के सम्मान का प्रतीक बताया। सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने मखान को राजनयिक उपहारों में शामिल करने की केंद्र सरकार की पहल को सराहा।

ब्रिक्स में विश्व के राष्ट्राध्यक्षों का मखाना से किया स्वागत

बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। ब्रिक्स सम्मेलन में विश्व के सभी राष्ट्राध्यक्षों का मखान से स्वागत किया जाना साढ़े आठ करोड़ मिथिलावासियों के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स सम्मिट में दुनिया के शीर्ष शक्तिशाली देशों के राष्ट्राध्यक्षों और विदेशी प्रतिनिधियों को आधिकारिक तौर भेंट किये गए वेलकम किट में मखान की उपस्थिति इस बात का परिचायक है कि वैश्विक मंच पर मखान से मिथिला का सम्मान बढ़ रहा है। ये बातें दरभंगा सांसद सह लोकसभा में पार्टी के सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने शुक्रवार को कही। उन्होंने कहा कि मखान को देश के हर मंत्रालय की बैठकों के साथ भारत सरकार के कूटनीतिक उपहारों में शामिल करना मखान तथा मिथिला के उत्थान के प्रति केंद्र सरकार की संवेदनशीलता का ज्वलंत उदाहरण है।ब्रिक्स

जैसे विश्वस्तरीय महामंच पर दुनियाभर के राजनयिकों को मिथिला मखान उपहार स्वरूप दिए जाने से भारत के स्वाद और परंपरा को वैश्विक मान्यता दी गई है, जो केंद्र सरकार की प्रशंसनीय पहल है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsब्रिक्स में विश्व के राष्ट्राध्यक्षों का मखाना से किया स्वागत