एमआईटी मुरादाबाद में समागम 2026 का आयोजन

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

एमआईटी प्रांगण में 1997-2001 बैच के पूर्व छात्रों का सिल्वर जुबली समागम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए और कॉलेज की यादों को ताजा किया। समारोह में विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित रहे और रंगारंग कार्यक्रमों ने समारोह की रौनक बढ़ाई।

एमआईटी मुरादाबाद में समागम 2026 का आयोजन

एमआईटी प्रांगण में एमआईटी संस्थान के (1997-2001) बैच के छात्रों के मिलन समारोह सिल्वर जुबली समागम 2026 का आयोजन किया गया। इस समागम मिलन समारोह में तब के इंजीनियरिंग छात्रों ने अपने विचारों, अपनी भावनाओं और पिछले वर्षों में किए गए अपने सफर को वर्तमान छात्रों और शिक्षकों से साझा किया। शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन वाईपी गुप्ता, फाउंडर चेयरमैन सुधीर गुप्ता, सेक्रेट्री आदर्श अग्रवाल, ज्वाइंट सेक्रेटरी अनिल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, राहुल गुप्ता, संस्थान के निदेशक डॉ. रोहित गर्ग व पूर्व छात्रों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। रंगारंग कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं ने पूर्व छात्रों के समक्ष गायन वादन एवं नाट्य प्रस्तुतियों से उनके पुराने कॉलेज की यादें ताजा की।

पूर्व छात्रों ने अपने जीवन साथी एवं बच्चों से अपने कॉलेज के वर्षों की यात्रा एवं अपने अनुभव साझा किए। समागम समारोह में डीआरडीओ में ग्रुप डायरेक्टर राम सरन समेत विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsएमआईटी मुरादाबाद में समागम 2026 का आयोजन