बच्चों को समय से मिलना चाहिए लाभ, कोताही पर कार्रवाई तय : सीडीओ

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

महराजगंज में सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह ने मिशन वात्सल्य के अंतर्गत योजनाओं की त्रैमासिक समीक्षा की। उन्होंने बच्चों के समय पर लाभ और गुणवत्तापूर्ण कार्यान्वयन पर जोर दिया। विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए, जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा गठित समितियों का समन्वय भी बताया गया।

बच्चों को समय से मिलना चाहिए लाभ, कोताही पर कार्रवाई तय : सीडीओ

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह ने मिशन वात्सल्य के अंतर्गत संचालित योजनाओं की त्रैमासिक समीक्षा की। प्रोबेशन विभाग एवं महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के निर्देश दिए। कहा कि बच्चों को समय से योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। इसमें कोताही पर कार्रवाई तय है।

योजनाओं की विस्तार से समीक्षा

उन्होंने जिला बाल संरक्षण इकाई, वन स्टॉप सेंटर, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की विस्तार से समीक्षा की। कहा कि विभिन्न संस्थानों एवं केंद्रों पर आने वाले बच्चों के भरण-पोषण, शिक्षा, सुरक्षा तथा देखभाल के लिए सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। जिला प्रोबेशन अधिकारी क्षमानाथ राय ने बताया कि जिला बाल संरक्षण इकाई के अंतर्गत विकास खंड एवं ग्राम स्तर पर समितियों का गठन किया गया है, जो बच्चों के संरक्षण एवं पुनर्वास से जुड़े कार्यों का समन्वय कर रही हैं। किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम की जानकारी देते हुए इसकी प्रगति से अवगत कराया। बताया कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड-19) के अंतर्गत 198 बालिकाएं तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत 1,430 बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं। इसके अतिरिक्त स्पॉन्सरशिप योजना के तहत 67 बच्चों को सहायता प्रदान की जा रही है। वहीं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत जनपद की 44,962 बालिकाएं लाभान्वित हो रही हैं।

बैठक का विवरण

बैठक में सीओ सदर, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, श्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, एएचटीयू प्रभारी सहित प्लान इंडिया, मानव सेवा संस्था, सृष्टि सेवा संस्था, पीजीएसएस बैक टू सेवा सहित विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा वन स्टॉप सेंटर, जिला बाल संरक्षण इकाई, विशेष दत्तक ग्रहण इकाई, चाइल्ड हेल्पलाइन, हब फॉर इम्पावरमेंट एवं जिला प्रोबेशन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मिशन वात्सल्य के अंतर्गत कौन सी योजनाओं की समीक्षा की गई?
जिला बाल संरक्षण इकाई, वन स्टॉप सेंटर, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की समीक्षा की गई।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।