बेटियों को सुरक्षा, स्वावलंबन और अधिकारों का मिला संदेश

हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश शासन के मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत, पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार के निर्देशन में महिला सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के बारे में जागरूक किया। विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और सेवाओं की जानकारी देने के लिए चौपाल लगाई गई।

बेटियों को सुरक्षा, स्वावलंबन और अधिकारों का मिला संदेश

उत्तर प्रदेश शासन के मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार के निर्देशन में रविवार को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिला सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए। मिशन शक्ति टीम की महिला पुलिसकर्मियों ने बहू-बेटी सम्मेलन में बालिकाओं और महिलाओं को सुरक्षा, आत्मनिर्भरता एवं उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान चौपाल लगाकर महिलाओं की समस्याएं सुनीं गई और उनके निस्तारण की जानकारी दी गई। वहीं एंटी रोमियो टीम ने प्रमुख बाजारों, चौराहों, धार्मिक स्थलों पर अभियान चलाकर वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, एम्बुलेंस 108, स्वास्थ्य सेवा 102, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 सहित विभिन्न सेवाओं की जानकारी दी।

महिला पुलिसकर्मियों ने पंपलेट वितरित कर सुरक्षा संबंधी उपायों और हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के बारे में भी विस्तार से बताया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।