मिशन शक्ति अभियान में 11.72 लाख ने किया प्रतिभाग

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

- बेसिक स्कूलों के विद्यार्थियों को किया जागरूक लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी के परिषदीय

मिशन शक्ति अभियान में 11.72 लाख ने किया प्रतिभाग

यूपी के परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट स्कूलों तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के विद्यार्थी बढ़-चढ़कर मिशन शक्ति अभियान में हिस्सा ले रहे हैं। अभियान के दूसरे दिन 11.72 लाख प्रतिभागियों को सुरक्षा व स्वावलंबन का पाठ पढ़ाया गया। जिसमें 8.16 लाख छात्र, 2.90 लाख अभिभावक व 65443 शिक्षक शामिल हुए। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बालिकाओं के अधिकारों, सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।मिशन शक्ति अभियान के तहत परिषदीय विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में बालिकाओं के अधिकारों पर चर्चा की गई। नाट्य रूपांतरण और जागरूकता रैलियों में पोस्टर और बैनर के माध्यम से बालिका सुरक्षा एवं अधिकारों का संदेश दिया गया।

विद्यार्थियों को महिला हेल्पलाइन 1090 व 181, आपातकालीन सेवा 112 और बाल हेल्पलाइन 1098 की जानकारी भी दी गई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमिशन शक्ति अभियान में 11.72 लाख ने किया प्रतिभाग