विद्यालय को दिये गए तीन सौ फलदार पौधे

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

सरकार के मिशन जीवन के तहत हर नागरिक को एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। नावाडीह के मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय में रूपेश कुमार ने अपनी दादी सावित्री देवी की पुण्यतिथि पर 300 फलदार पौधे दान किए। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में पौधरोपण किया गया।

विद्यालय को दिये गए तीन सौ फलदार पौधे

नावाडीह, प्रतिनिधि। सरकार के द्वारा संचालित मिशन जीवन के अन्तर्गत एक पेड़ मां के नाम के तहत भारत के हर नागरिक को कम से कम एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित करने व जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय नावाडीह में व्यावसायिक शिक्षक के रूप में कार्यरत रूपेश कुमार के द्वारा अपनी दादी सावित्री देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर विद्यालय को 300 फलदार पौधे दान किये गए। प्रमुख पूनम देवी, उप प्रमुख हरिलाल महतो, जिप सदस्य फूलमती देवी, नावाडीह मुखिया किरण देवी, आहरडीह मुखिया गायत्री देवी, पंसस हीना प्रवीण, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में पौधरोपण किया गया।

प्राचार्य राजीव रंजन तिवारी ने आयोजन का उद्देश्य, पर्यावरण संरक्षण, सरकार के द्वारा संचालित कार्यक्रम और योजनाओं के बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्रवीण रजवार, आनंद महतो, उपेन्द्र कुमार, प्रमोद शुक्ला, प्रवीण कुमार, संगीता कुमारी, श्वेता सान्वी, अंजलि सिंह, पूनम कुमारी, चंद्र भूषण श्रीवास्तव, ललन कुमार, लक्ष्मण ठाकुर, विकास कुमार, राजा बाबू, संदीप वर्मा, इमरान अंसारी, दीपक कौशल, रूपेश कुमार, पूजा कुमारी, देवेन्द्र कुमार आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।