कुशीनगर का युवक सूरत से लापता, परिजन चिंतित
हिन्दुस्तान, कुशीनगर
कुशीनगर के एक युवक राहुल, जो सूरत में साड़ी के काम में मजदूरी कर रहा था, पिछले एक सप्ताह से लापता है। परिवार ने नेबुआ नौरंगिया थाने में शिकायत दर्ज करवाई है, और युवक की खोज में लोग जुटे हैं। परिवार की चिंता बढ़ गई है क्योंकि पिछले एक सप्ताह से उनका संपर्क टूटा हुआ है।

कुशीनगर। कुशीनगर का एक युवक सूरत से लापता हो गया है। पिछले एक सप्ताह से उसका परिवारीजनों से संपर्क टूटने के कारण परेशानी बढ गई है। परिजन नेबुआ नौरंगिया थाने में पहुंच कर तहरीर सौंप युवक का पता लगाने में मदद की गुहार लगाई है। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मड़ार विंदवलिया के टोला महाली पट्टी निवासी लालबचन हरिजन के बड़े बेटे 26 वर्षीय राहुल गुजरात प्रांत के सूरत से पिछले एक सप्ताह से लापता है। घर के लोगों ने नेबुआ नौरंगिया पुलिस को शिकायत कर मदद की गुहार लगाई है। कुछ लोग सूरत में जगह जगह खोजने में लगे हैं।
घर के लोगों ने बताया कि एक सप्ताह से राहुल का कोई पता नहीं चला रहा है। घर के सभी लोगों की चिंता बढ गई है। राहुल डेढ़ माह पहले सूरत के किसी निजी कंपनी में साड़ी के काम में मजदूरी कर रहा था। संपर्क टूटने के बाद से उसकी खोजबीन की जा रही है।


