लापता महिला गुरपा जंगल से बरामद, पति समेत दो धराये

हिन्दुस्तान, नवादा
share

नवादा के परना डाबर थाना क्षेत्र की एक महिला को गुरपा थाना क्षेत्र के जंगल से बरामद किया गया है। महिला के पिता ने आरोप लगाया है कि उसके पति और उसके दोस्त ने उसे मारकर जंगल में फेंक दिया था। महिला के गले पर जख्म के निशान पाए गए हैं और उसे बेहतर इलाज के लिए गयाजी भेजा गया है।

लापता महिला गुरपा जंगल से बरामद, पति समेत दो धराये

नवादा के परना डाबर थाना क्षेत्र के लापता महिला गयाजी जिले के गुरपा थाना क्षेत्र के जंगल से बरामद की गयी। ग्रामीणों की सूचना पर गुरपा थाने की पुलिस ने महिला को बेहोशी हालत में गुरपा थाने से करीब 15 किलोमीटर दूर बंसकटवा-धुमनवा जंगल से 28 सितम्बर को बरामद किया। महिला के पिता गया जिले के बुनियादगंज थाना क्षेत्र के सोंधी गांव निवासी मधुसूदन प्रजापति के आवेदन पर इस मामले में गुरपा थाने में कांड संख्या- 135/26 दर्ज किया गया।

गिरफ्तार करना

आवेदन के आधार पर पुलिस ने महिला के पति व उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। महिला के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी को उसके पति व दोस्त ने मिलकर हत्या की नीयत से मारपीट कर जंगल में मरा हुआ समझ कर फेंक दिया था। गुरपा थानाध्यक्ष शिवनंदन कुमार ने बताया कि मामले में महिला के पति और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया गया है। महिला के गर्दन पर जख्म के निशान पाए गए हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर महिला क़ो पुलिस द्वारा अस्पताल लाया गया। बाद में महिला को बेहतर इलाज के लिए गयाजी भेज दिया गया। महिला ने भी पुलिस को दिए बयान में अपने पति सोनू कुमार और उसके दोस्त पर गला दबाकर हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार, दोनों उसे मृत समझकर जंगल में छोड़कर चले गए। बहरहाल, गुरपा थाने की पुलिस सभी आरोपों और परिस्थितियों की जांच कर रही है।

लापता महिला की खोज

25 सितम्बर को दर्ज है परना डाबर में मामला परनाडाबर थाना क्षेत्र के कर्माटांड़ गांव की 20 वर्षीया विवाहिता पूनम कुमारी के 25 सितम्बर को लापता होने की प्राथमिकी परना डाबर थाने में दर्ज करायी गयी थी। महिला के पति द्वारा दर्ज प्राथमिकी में महिला के अचानक गायब हो जाने की शिकायत के आधार पर परनाडाबर थाना कांड संख्या 197/26 दर्ज किया गया था। परनाडाबर थानाध्यक्ष हरिकांत कुमार ने बताया कि महिला के लापता होने के मामले में एसआई ब्यूटी कुमारी को अनुसंधानकर्ता बनाया गया था। मामले की जांच के दौरान महिला के बरामद होने की सूचना मिली। सूचना पर महिला का बयान दर्ज किया गया है। मामले में मेडिकल रिपोर्ट व घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर वरीय पदाधिकारी के निदेशानुसार अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि महिला की शादी मार्च 2024 में हुई थी और उसे करीब एक वर्ष का बेटा है। (नवादा/सिरदला से अरविंद कुमार रवि/अनिल प्रसाद)

सामान्य प्रश्न

✦महिला को कब और कहाँ से बरामद किया गया?−
महिला को 28 सितम्बर को गुरपा थाने से करीब 15 किलोमीटर दूर बंसकटवा-धुमनवा जंगल से बरामद किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsलापता महिला गुरपा जंगल से बरामद, पति समेत दो धराये