महिला 18 दिन से लापता

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

हल्द्वानी के राजपुरा चौकी क्षेत्र से एक विवाहिता 18 दिन से लापता है। महिला 12 सितंबर को अपनी दो बेटियों को घर पर छोड़कर गई थी। परिजनों ने हर जगह उसकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच तेज कर दी है।

महिला 18 दिन से लापता

हल्द्वानी। राजपुरा चौकी क्षेत्र से एक विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। दो बेटियों को घर पर छोड़कर निकली महिला 18 दिन बाद भी घर नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर तलाश तेज कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में पति ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2016 में हुई थी और उनकी दो छोटी बेटियां हैं। 12 सितंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे उनकी पत्नी दोनों बेटियों को घर पर छोड़कर किसी काम से बाहर निकली थी। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

पति के मुताबिक पत्नी के मायके के साथ ही रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी जानकारी की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि महिला की तलाश की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमहिला 18 दिन से लापता