12 दिनों से व्यापारी का सुराग नहीं, एक आढ़ती गया जेल

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

सचेंडी में दो जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता व्यापारी मनोज कुमार शुक्ला की खोज जारी है। परिवार ने उसके अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित संजू पाल को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य संदिग्धों की तलाश में जांच जारी है।

12 दिनों से व्यापारी का सुराग नहीं, एक आढ़ती गया जेल

सचेंडी। चकरपुर मंडी से दो जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों से लापता हुए व्यापारी का सचेंडी पुलिस अब तक पता नहीं लगा पाई है। वहीं मामले में नामजद एक आरोपित को पुलिस ने जेल भेज दिया। जूही निवासी मनोज कुमार शुक्ला की चकरपुर मंडी में देवेश कुमार-योगेश कुमार एंड संस के नाम से आढ़त है। दो जुलाई को मनोज के भाई देवेश शुक्ला चकरपुर मंडी गए थे। वहां से घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं लग सका। इसके बाद भाई मनोज ने जूही निवासी चकरपुर मंडी के आढ़ती संजू पाल, उसके मुंशी टिंकू यादव सहित एक अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ अगवा करने की रिपोर्ट कराई थी।

सचेंडी इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि मुकदमे में नामजद आरोपित संजू पाल को किसान नगर नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं लापता व्यापारी की तलाश में पुलिस टीम लगी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।