भारतीय मूल के चार लोग लापता
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
एक गैर-लाभकारी संगठन ने बताया कि टेक्सास में रहने वाले चार भारतीय मूल के लोग नेपाल-तिब्बत में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ के बाद से लापता हैं। संगठन ने उनकी तलाश की कोशिशें शुरू की हैं और राहत कार्यों के लिए एक लाख अमेरिकी डॉलर की सहायता राशि जारी की है।

एक गैर-लाभकारी संगठन ने बताया कि टेक्सास में रहने वाले भारतीय मूल के चार लोग नेपाल-तिब्बत में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ के बाद से लापता हैं। संगठन ने उनकी तलाश के प्रयास शुरू किए तथा राहत कार्यों के लिए एक लाख अमेरिकी डॉलर की सहायता राशि जारी की। उत्तरी टेक्सास में कारोबार करने वाले दीपक आहूजा (60) और मधु आहूजा (57) कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौट रहे थे तभी बाढ़ के बाद चीन-नेपाल सीमा पर ग्यिरोंग पोर्ट के पास उनसे संपर्क टूट गया। टेक्सास के मर्फी शहर का एक और दंपति अर्चना सुरेश और रघु राजन भी रसुवागढ़ी-तिमुरे क्षेत्र से लापता है।


