ब्यूटी पार्लर के लिये निकली नाबालिग लापतार
By Newswrap
हिन्दुस्तान, काशीपुरकाशीपुर। ब्यूटी पार्लर में प्रशिक्षण के लिये एक नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर लापता की तलाश

काशीपुर। ब्यूटी पार्लर में प्रशिक्षण के लिए एक नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर लापता की तलाश शुरू कर दी है। । कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कोतवाली क्षेत्र निवासी किशोरी के चाचा ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय भतीजी पिछले 10-11 माह से उनके यहां रह रही थी। वह रोजाना ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण लेने के लिए काशीपुर जाती थी। 8 जुलाई की सुबह करीब 11 बजे वह घर से पार्लर जाने के लिए निकली, लेकिन वहां नहीं पहुंची। जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश की और उसके माता-पिता को भी सूचना दी।
काफी खोजबीन के बावजूद किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने बताया कि उसके पास कोई मोबाइल फोन भी नहीं है।


