फोटो कॉपी कराने गया किशोर नहीं लौटा घर, परिजन चिंतित
कुशीनगर का 15 वर्षीय छात्र आशीष प्रजापति एडमिट कार्ड की फोटो कॉपी कराने घर से निकला था लेकिन घर नहीं लौटा। परिजनों ने हाटा कोतवाली में उसकी सकुशल वापसी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसकी खोज जारी है।

कुशीनगर। आशीष प्रजापति 15 साल कक्षा नौवीं का छात्र है। गुरुवार को दोपहर बाद वह एडमिट कार्ड की फोटो कॉपी कराने अपने घर से निकला जो अब तक घर नहीं लौटा। खोजबीन के बाद उसके परिजन हाटा कोतवाली में तहरीर देकर किशोर की सकुशल वापसी की मांग की है।क्षेत्र के देवराज पिपर गांव का रहने वाला आशीष प्रजापति पुत्र शैलेंद्र प्रजापति गुरुवार को दोपहर करीब दो बजे एडमिट कार्ड की फोटो कॉपी कराने गांव के नदी चौराहे की तरफ गया था। फिर वह घर नहीं लौटा, परिजन संभावित जगहों पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। हार थक कर परिजन सूचना हाटा कोतवाली पुलिस को दी है।
पुलिस को इस मामले में सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं। आशीष के पिता शैलेंद्र प्रजापति मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं। घर पर मौजूद दादा दादी पोते के लापता होने पर काफी चिंतित हैं। आशीष के दो बहनों भी है जिसमें एक उससे बड़ी और एक छोटी है। आशीष का अचानक गायब होना परिवार में काफी बेचैनी बढा़ दी है वह अपने माता पिता का इकलौता बेटा है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि फुटेज में आशीष अकेला जाता हुआ दिख रहा है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है और छात्र की तलाश में जुटी हुई है। शीघ्र ही बरामद कर लिया जाएगा।


