दो कट्टों में रखा माल गायब मुकदमा

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

आज़मगढ़ के चंदन सिंह ने संजय स्थान के लॉजिस्टिक कार्यालय से वाराणसी भेजे गए छह कट्टों में से दो गायब होने पर ट्रैवल्स के मालिक और कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना 25 अगस्त को हुई जब उन्हें केवल चार कट्टे मिले। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दो कट्टों में रखा माल गायब मुकदमा

संजय प्लेस स्थित लॉजिस्टिक कार्यालय से वाराणसी भेजे गए सिल्वर के छह कट्टो में दो कट्टे गायब हो गए। आजमगढ़ निवासी चंदन सिंह ने ट्रैवल्स के मालिक रोबिन गुप्ता, कर्मचारी अनिल कुमार के खिलाफ थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुटी है। आजमगढ़ निवासी चंदन सिंह का वाराणसी में एससीएन लॉजिस्टिक के नाम से कार्यालय है। तहरीर के अनुसार 25 अगस्त की रात छह कट्टों में सिल्वर वाराणसी भेजने के लिए संजय ट्रैवल्स, बालूगंज में बुक कराया गया था। ट्रैवल्स कर्मचारी अनिल कुमार ने माल प्राप्त किया था। 26 अगस्त को वाराणसी कार्यालय पर माल लेने पहुंचे कर्मचारियों को केवल चार कट्टे मिले।

दो कट्टे गायब थे। पीड़ित का आरोप है कि संजय ट्रैवल्स के मालिक राबिन गुप्ता से कई बार माल के बारे में जानकारी मांगी गई, लेकिन वह टालमटोल करते रहे। पीड़ित ने दोनों पर अमानत में खयानत का आरोप लगाते हुए माल बरामद कराने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदो कट्टों में रखा माल गायब मुकदमा