दूसरे राज्य में दिखी कार, विवाहिता और पति का सुराग नहीं

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

- इटौंजा थाने में विवाहिता के मायके पक्ष के लोग दिन भर मौजूद रहे

दूसरे राज्य में दिखी कार, विवाहिता और पति का सुराग नहीं

इटौंजा से लापता नवविवाहिता हिमांशी (26) के मायके पक्ष के लोग मंगलवार को भी दिन भर इटौंजा थाने में डटे रहे। परिजनों ने पुलिस से कहा कि बेटी को जिंदा या मृत बरामद किया जाए। पुलिस को टोल प्लाजा व दूसरी जगह की फुटेज से यह साफ हो गया है कि आरोपियों की कार दूसरे राज्य में पहुंच चुकी है। विवाहिता और फरार पति समेत अन्य ससुरालीजनों की अभी भनक नहीं लग सकी है। इस मामले में सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस हिरासत में विवाहिता के ससुर, ननद और एक युवक से पूछताछ की जा रही है। उनके बयानों में पुलिस को अंतर मिले हैं। साथ ही जब्त डीवीआर से भी अहम सुराग हाथ लगे हैं。

बेटी के विवाह और दहेज के आरोप

सीतापुर कोतवाली नगर मछली मंडी निवासी पवन कुमार कश्यप के मुताबिक बेटी हिमांशी का 13 फरवरी को अटरिया बिरसिंहपुर गांव के वकील प्रदीप गौड़ से विवाह हुआ था। प्रदीप वर्तमान में इटौंजा माल रोड आरा मशीन के पास रहता है। पवन का आरोप है कि विवाह के दो माह बाद से ससुरालीजन बेटी को दहेज की मांग के लिए मारने पीटने लगे।

सुरागों का अभाव

शनिवार रात से कोई सुराग नहीं

बेटी की बातों से परेशान पवन मायके पक्ष के लोगों के साथ रविवार सुबह ही इटौंजा पहुंचे। पर, वहां घर में ताला लगा था। बेटी समेत सभी ससुरालीजनों के मोबाइल स्विच ऑफ थे। पुलिस ने घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर कब्जे में ली थी। डीवीआर में मिली फुटेज के आधार पर पुलिस को भी यह संदेह है कि विवाहिता की हत्या कर दी गई है। परिजनों को आशंका है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी की हत्या कर शव को कार में डालकर कहीं गायब कर दिया गया है।

परिवार की स्थिति

कभी-कभी भूखा सोना पड़ रहा

विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि बेटी ने मां माया देवी को कुछ समय पहले व्हाट्सऐप भेजकर ससुरालीजनों की प्रताड़नाओं और परेशानियों का जिक्र किया था। मैसेज में कहा था उसका जीवन ससुराल में आकर नरक हो गया है। भरपेट भोजन तक नहीं मिलता है। यह भी कहा है कि मम्मी पापा रोना और परेशान मत होना। क्या करूं? सोचा था कि शादी के बाद अच्छा जीवन होगा, लेकिन यहां कभी-कभी भूखा ही सोना पड़ता है।

सामान्य प्रश्न

हिमांशी का विवाह कब हुआ था?
हिमांशी का विवाह 13 फरवरी को अटरिया बिरसिंहपुर गांव के वकील प्रदीप गौड़ से हुआ था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।