10वीं की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पुलिस कर रही तलाश

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

बलरामपुर के तुलसीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 10वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई है। वह 22 अगस्त को स्कूल जाने के लिए निकली थी लेकिन घर वापस नहीं आई। परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी है और छात्रा की खोज के लिए एफआईआर दर्ज की गई है।

10वीं की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पुलिस कर रही तलाश

बलरामपुर, संवाददाता। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 10वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। बताया जाता है कि छात्रा 22 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन दोपहर तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन से जानकारी की तो छात्रा के स्कूल पहुंचने की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। परिजनों ने छात्रा की आसपास के क्षेत्रों, रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।

प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। छात्रा की बरामदगी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। स्कूल जाने वाले रास्ते और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस संभावित ठिकानों पर भी तलाश कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News10वीं की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पुलिस कर रही तलाश