जम्मू-कश्मीर : लापता पुलिस अधिकारी का शव मिला
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में 55 वर्षीय विशेष पुलिस अधिकारी बशीर अहमद का शव शुक्रवार को उनके त्रिगाम स्थित घर के पास जंगल में मिला। वह गुरुवार सुबह सर्विस राइफल लेकर घर के लिए निकले थे, लेकिन नहीं पहुंचे। शव के पास उनकी राइफल और मैगजीन मिली। पुलिस ने फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है और मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा।

जम्मू, एजेंसी। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में 55 वर्षीय बशीर अहमद विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) का शव शुक्रवार को मिला। वह अपनी सर्विस राइफल के साथ गुरुवार को लापता हो गए थे। पुलिस ने बताया कि बशीर का शव त्रिगाम में उनके घर के पास जंगल के एक इलाके में मिला। उनके शव के पास उनकी सेल्फ लोडिंग सर्विस राइफल और एक मैगजीन भी मिली। अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद चलेगा। पुलिस के अनुसार, पेडिल पुलिस चौकी पर तैनात अहमद गुरुवार सुबह घर के लिए निकले थे, लेकिन वहां नहीं पहुंचे।
इसके बाद परिजनों ने लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

