युवती लाखों के आभूषण ले गई
हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती 9 अगस्त को मां की आंखों की दवा लेने आई थी और घर नहीं पहुंची। परिजनों ने तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। युवती के भाई ने देखा कि उसकी बहन 10 तोले सोने के आभूषण और 20 हजार रुपए लेकर गई है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती 9 अगस्त को मां की आंखों की दवा लेने के लिए गांव से शिकोहाबाद आई थी। वह शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। युवती का भाई दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। जब वह घर पहुंचा तो देखा उसकी बहन घर से 10 तोले सोने के आभूषण, 20 हजार रुपए अपने मूल प्रमाण पत्र लेकर गई है। युवती ने इंस्टग्राम आईडी पर भेजे वॉइस कॉल से ज्ञात हुआ कि रिषी गुप्ता पुत्र उमाशंकर गुप्ता के साथ गई है। उसने कहा कि वह पठानकोट में है।
आरोपी के खिलाफ बहला फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है।


