अस्पताल से लौटते समय युवती लापता,रिपोर्ट दर्ज

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

पीलीभीत के सुनगढ़ी क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवती, जो गौहनिया चौराहा स्थित एक अस्पताल में काम करती थी, 17 जून को घर नहीं लौटी। पिता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया कि अस्पताल की दो सहकर्मियों की मदद से एक युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया। जांच शुरू हो गई है।

अस्पताल से लौटते समय युवती लापता,रिपोर्ट दर्ज

पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उनकी पुत्री 19 वर्षीय पुत्री 17 जून को सुबह करीब 9 बजे गौहनिया चौराहा स्थित एक अस्पताल में काम पर गई थी। वह तीन वर्षों से वहां कार्यरत है और रोज शाम तक घर लौट आती थी, लेकिन उस दिन वापस नहीं आई। पिता का आरोप है कि अस्पताल में कार्यरत प्रियंका और कीर्ति की मदद से एक युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर साथ ले गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।