गांव से लापता वृद्ध का शव कानपुर देहात सीमा की यमुना में मिला, डूबने की आशंका
जालौन के कालपी क्षेत्र के ग्राम गुढ़ा खास निवासी रामसेवक 8 अक्टूबर से लापता थे। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी थी। बाद में उनका शव पड़ोसी जिले कानपुर देहात के देवराहट थाना क्षेत्र में यमुना नदी से मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आशंका है कि नदी में नहाते समय फिसलकर गहरे पानी में डूबने से उनकी मौत हुई।

कालपी। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुढा खास से बीती 8 अक्टूबर को लापता हुए वृद्ध का शव पड़ोसी जिले कानपुर देहात सीमा में यमुना नदी से बरामद हुआ है। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। आशंका है कि शौच के बाद नहाते समय फिसलकर गहरे पानी में डूबने से मौत हुई। कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुढा खास निवासी दीपक निषाद ने रविवार को कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि उसके पिता रामसेवक 8 अक्टूबर की शाम खाना खाकर पशुबाड़े में सोने गए थे। सुबह गांव के लोगों ने उन्हें यमुना की ओर नित्यक्रिया के लिए जाते देखा था, उसके बाद वह घर नहीं लौटे।
काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। पुलिस गुमशुदगी की जांच शुरू करती, इससे पहले कानपुर देहात के देवराहट थाना क्षेत्र में यमुना नदी से वृद्ध का शव बरामद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली पुलिस व ग्रामीणों के अनुसार वृद्ध नित्यक्रिया के बाद यमुना में नहाते समय फिसलकर गहरे पानी में चला गया होगा, जिससे डूबकर मौत हो गई।

