आगरा गए सैनिक दंपत्ति गायब, महिला की हत्या की रिपोर्ट

हिन्दुस्तान, एटा
Follow us on Google News
share

आगरा के सैनिक कैंटीन में सामान लेने गए एक दंपत्ति का लापता होना सामने आया है। महिला के परिजनों को हत्या की आशंका है, और पति पर आरोप लगाते हुए महिला की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस की टीमें दंपति की तलाश कर रही हैं।

आगरा गए सैनिक दंपत्ति गायब, महिला की हत्या की रिपोर्ट

आगरा सैनिक कैंटीन में सामान लेने गए दंपत्ति का लापता है। लगातार प्रयास के बाद भी दोनों का पता नहीं चल सका है। न ही मोबाइल फोन खुले गए। परिजनों को अनहोनी की आशंका बनी हुई। गायब महिला की मां ने दामाद पर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस की टीमें भी लगातार खोज कर रही है। मैनपुरी के थाना करहल के गांव मीठेपुर निवासी सरोज देवी पत्नी विशंभर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बेटी सोनी (35) की शादी सैनिक रमाकांत निवासी हिम्मतपुर काकामई थाना मारहरा हाल पता निधौली रोड न्यू संजयनगर के साथ की थी। आरोप है कि छह जुलाई को दोनों आगरा सैनिक कैंटीन में घर का सामान लेने के लिए गया था। इसके बाद पता नहीं चल सका। छह जुलाई से बेटी लापता है। बेटी का पता नहीं चल रहा है। आरोप लगाया है कि आरोपी दामाद ने कॉल की थी और कॉल उठाने पर बताया था कि बेटी की जीवन लीला समाप्त हत्या कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि महिला की कहीं हत्या तो नहीं हो गई है। एसएचओ नगर धर्मेन्द्र सिंह का कहना है कि दंपति आगरा कैंटीन में सामान लेने गए थे। महिला, पति दोनों ही लापता है। दोनों को तलाश किया जा रहा है। आरोपी रमाकांत रिटायर सैनिक बताए जा रहे है। साथ ही दंपति की लोकेशन, मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर तलाश तेज कर दी गई है。

महिला की शिकायत और रिपोर्ट

महिला की शिकायत मिलने पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला की तलाश के लिए टीमें बनाई गई है। सैनिक की तलाश की जा रही है। जल्द ही बरामद किया जाएगा।

श्वेताभ पांडेय, एएसपी एटा

सामान्य प्रश्न

दंपत्ति कब लापता हुए?
दंपत्ति छह जुलाई को आगरा सैनिक कैंटीन में सामान लेने गए थे और तब से लापता हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsआगरा गए सैनिक दंपत्ति गायब, महिला की हत्या की रिपोर्ट