15 दिन से लापता बालक हरिद्वार में मिला, पुलिस ने दादी के सुपुर्द किया

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

हरिद्वार, संवाददाता।15 दिन से लापता बालक हरिद्वार में मिला, पुलिस ने दादी के सुपुर्द किया15 दिन से लापता बालक हरिद्वार में मिला, पुलिस ने दादी के सुपु

15 दिन से लापता बालक हरिद्वार में मिला, पुलिस ने दादी के सुपुर्द किया

एएचटीयू टीम ने 15 दिन से लापता बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाया। मुरादाबाद निवासी बालक नाराज होकर बिना बताए घर से हरिद्वार पहुंच गया था। पुलिस ने उसे हरकी पैड़ी क्षेत्र के गंगा घाट से रेस्क्यू किया। प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर एएचटीयू टीम ने बालक की काउंसलिंग और आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कराई। बाल कल्याण समिति हरिद्वार के समक्ष बालक को प्रस्तुत किया गया। इसके बाद वीडियो कॉल के माध्यम से परिजनों की पहचान और काउंसलिंग कराई गई। बालक के हरिद्वार में मिलने की सूचना पर उसकी बुजुर्ग दादी अपनी बेटी के साथ तत्काल यहां पहुंचीं। पोते को सकुशल देखकर दादी की आंखें भर आईं।

उन्होंने हरिद्वार पुलिस का आभार जताया। पुलिस टीम ने बालक को आवश्यक प्रक्रिया के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News15 दिन से लापता बालक हरिद्वार में मिला, पुलिस ने दादी के सुपुर्द किया