एक सप्ताह बाद नाले में मिला लापता बाउंसर का शव

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली के चिल्ला गांव का बाउंसर अजय डेढ़ा एक सप्ताह पहले लापता हो गया था। उसका शव कौशांबी के पास के नाले में मिला। 24 सितंबर को ड्यूटी के बाद घर लौटने के दौरान अजय ने पत्नी को ऑटो की फोटो भेजी थी, जिसके बाद उसका फोन बंद हो गया। परिवार ने हत्या की आशंका जताई है।

एक सप्ताह बाद नाले में मिला लापता बाउंसर का शव

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। चिल्ला गांव से एक सप्ताह पहले लापता बाउंसर अजय डेढ़ा का शव कौशांबी के पास नाले से बरामद हुआ है। अजय 24 सितंबर की रात ड्यूटी खत्म करने के बाद ऑटो से घर लौट रहा था। रास्ते में उसने पत्नी को ऑटो की फोटो भेजी थी। इसके कुछ देर बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। अब शव मिलने के बाद परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए ऑटो चालक पर शक जाहिर किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि अजय चिल्ला गांव में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था।

वह नोएडा के एक बिल्डर के यहां बाउंसर था। 24 सितंबर की रात ड्यूटी खत्म करने के बाद वह ऑटो से घर लौट रहा था। उसने पत्नी को ऑटो की तस्वीर भेजी थी। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने 26 सितंबर को नोएडा पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसी बीच 26 सितंबर को पटपड़गंज थाना क्षेत्र की पुलिस को कौशांबी के पास नाले में एक अज्ञात शव मिला था। पहचान नहीं होने पर शव को सुरक्षित रखवा दिया गया। एक अक्तूबर को परिजनों ने शव की पहचान अजय डेढ़ा के रूप में की।

Rajan Sharma

लेखक के बारे में

Rajan Sharma

शॉर्ट बायो : राजन शर्मा पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'हिन्दुस्तान' में अपराध टीम में कार्यरत हैं।


परिचय एवं अनुभव
राजन शर्मा को पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में अपराध टीम का हिस्सा हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने कई ब्रेकिंग खबरें की हैं।


करियर का सफर (टीवी से प्रिंट पत्रकारिता)
राजन शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत मुंबई जी न्यूज और जन संदेश दिल्ली के बाद प्रिंट पत्रकारिता में आए। उन्होंने प्रमुख हिंदी अखबार हरि भूमि, विराट वैभव, नवोदय टाइम्स, दैनिक भास्कर में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।उन्हें अपराध और स्वास्थ्य से जुड़ी कवरेज के लिए जाना जाता है। मौजूदा समय में वह अपराध टीम का प्रमुख हिस्सा हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।


विशेषज्ञता
अपराध, राजनीति, स्वास्थ्य और सामाजिक मुद्दों में विशेषज्ञता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएक सप्ताह बाद नाले में मिला लापता बाउंसर का शव