स्कूल से लौट रहा नौवीं का छात्र लापता, सात दिन बाद भी नहीं लगा सुराग
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बांदाबांदा। बबेरू क्षेत्र में स्कूल से लौटते समय नौवीं का छात्र लापता हो गया। स्कूल से लौट रहा नौवीं का छात्र लापता, सात दिन बाद भी नहीं लगा सुराग

बांदा। बबेरू क्षेत्र में स्कूल से लौटते समय नौवीं का छात्र लापता हो गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। चित्रकूट के ओरा पहाड़ी निवासी चुनकीवा पत्नी घनश्याम तिवारी बबेरू के नहर पटरी के पास रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया 14 वर्षीय बेटा शिवसागर पुत्र घनश्याम 10 जुलाई 2026 को इंटर कालेज में पढ़ने गया था। जो लौटकर घर नहीं आया। जब एक बजे तक स्कूल से घर नहीं आया तो तलाश शुरू की। 16 जुलाई को पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा है। थाना प्रभारी संजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि परिजनों ने जानकारी दी है कि दस जुलाई को स्कूल गया था और घर भी आ गया।
इसके बाद कहीं चला गया है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर टीमों का गठन कर खोजबीन की जा रही है।


