नाबालिग लड़की के लापता होने की दर्ज करवाई गई प्राथमिकी

हिन्दुस्तान, किशनगंज
share

किशनगंज सदर थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। परिजनों ने 17 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज करवाई है। नाबालिग ने एक नई फेसबुक आईडी से संदेश भेजकर बताया कि वह किशनगंज से बाहर है। परिजनों को संदेह है कि उसे डरा-धमकाकर गायब किया गया है।

नाबालिग लड़की के लापता होने की दर्ज करवाई गई प्राथमिकी

किशनगंज, संवाददाता। किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के एक वार्ड से एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की के भाई ने 17 सितंबर को किशनगंज सदर में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

लापता होने की स्थिति

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार बीते 16 सितंबर को सुबह हमेशा की तरह नाबालिग लड़की अपने घर से स्कूल और ट्यूशन के लिए निकली थी। जब वह शाम तक वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। स्कूल और ट्यूशन में पता करने पर मालूम हुआ कि वह उस दिन वहां पहुंची ही नहीं थी। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिवार की चिंता बढ़ गई।

फेसबुक संदेश और परिवार की चिंता

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार लापता होने के अगले दिन यानी 17 सितंबर की रात परिजनों को उक्त नाबालिग लड़की के नाम से बनी एक नई फेसबुक आईडी से कुछ संदेश और वीडियो प्राप्त हुए। प्राथमिकी में बताया गया है कि उन संदेशों में नाबालिग लड़की यह कह रही है कि वह किशनगंज से बाहर है और उसे न खोजा जाए। इसके बाद गुरुवार को भी एक नए मोबाइल नंबर से परिजनों को संदेश मिला है। परिजनों ने आशंका जताई है कि नाबालिग लड़की को किसी ने डरा-धमकाकर या बहला-फुसलाकर गायब किया गया है। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। किशनगंज सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि परिजन के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर नाबालिग लड़की की खोजबीन शुरू कर दी गई है।

सामान्य प्रश्न

✦कब से नाबालिग लड़की लापता है?−
नाबालिग लड़की 16 सितंबर से लापता है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनाबालिग लड़की के लापता होने की दर्ज करवाई गई प्राथमिकी