स्कूल गई नाबालिग छात्रा लापता, मुकदमा दर्ज
हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक में एक महिला ने शिकायत की है कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 29 जुलाई को इंटर कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन उसे शोयब द्वारा फुसला लिया गया। पुलिस ने इस मामले में दो नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी 29 जुलाई की सुबह करीब सात बजे इंटर कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। खोजबीन के बाद में पता चला कि शोयब उनकी पुत्री को फुसलाकर साथ ले गया है। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल का कहना है कि शिकायत के आधार पर दो नामजद तथा अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


