किशोरी लापता, अज्ञात पर केस
हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
संग्रामगढ़ थानाक्षेत्र के एक गांव में 30 सितम्बर को सुबह 9 बजे 16 वर्षीय लड़की अपनी माँ को खाना देने गई लेकिन वापस नहीं लौटी। पिता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है, और पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। खोजबीन जारी है।

संग्रामगढ़ थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर दी कि 30 सितम्बर की सुबह करीब नौ बजे उसकी 16 वर्षीय बेटी अपनी मां को खाना देने मनगढ़ गई लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं लगा। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

