किशोरी लापता, अपहरण का मुकदमा
हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
कौशाम्बी में एक महिला ने बताया कि उसकी 16 साल की बेटी 12 अगस्त को संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि पड़ोसी अनमोल ने उसे भगा दिया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है, और आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

कौशाम्बी थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि 12 अगस्त को उसकी 16 साल की बेटी संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि पड़ोसी अनमोल ने किसी के साथ उसको भगा दिया है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी जगदीश सिंह का कहना है कि आरोपियों को भी गिरफ्तार कराया जाएगा।


