कोचिंग जाने के लिए निकली 15 वर्षीय किशोरी लापता
डेढ़ महीने पहले मिली थी धमकी या है। इस संबंध में किशोरी के पिता ने देव थाना में आवेदन देकर बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई है। आवेदन में ब

देव थाना से कोचिंग जाने के लिए घर से निकली 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में किशोरी के पिता ने देव थाना में आवेदन देकर बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई है। आवेदन में बताया है कि 7 सितंबर को उनकी बेटी घर से कोचिंग जाने के लिए निकली थी। शाम तक वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसके बाद वे देव अस्पताल मोड़ के पास स्थित कोचिंग संस्थान पहुंचे जहां पता चला कि उस दिन उनकी पुत्री कोचिंग आई ही नहीं थी। काफी खोजबीन की गई, लेकिन किशोरी का कोई पता नहीं चला।
किशोरी के पिता ने आवेदन में बताया है कि इससे पहले 31 जुलाई की रात करीब आठ बजे उनकी पत्नी के मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने अपना नाम राज कुमार बताया और धमकी दी थी कि वह एक से डेढ़ महीने के अंदर उनकी बेटी को उठा लेगा। इस संबंध में उनकी पत्नी ने देव थाना में लिखित सनहा भी दिया था। पिता ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर उनकी बेटी को जल्द बरामद करने की मांग की है।


