किशोरी को किया अगवा, मुकदमा दर्ज
हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
संदीपन घाट थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपनी 15 साल की बेटी के लापता होने की सूचना दी। लड़की 28 सितंबर को संदिग्ध स्थिति में गायब हुई और खोजबीन में पता चला कि कुलदीप उर्फ खुद्दा नामक युवक ने उसे बहला-फुसलाकर अगवा किया है। पुलिस ने आरोपी युवक और किशोरी की खोज शुरू कर दी है।

संदीपन घाट थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसकी 15 साल की बेटी 28 सितंबर को संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि चरवा के गुवारी पर का रहने वाला कुलदीप उर्फ खुद्दा बहला-फुसलाकर उसे अगवा कर ले गया है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी युवक व किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

