संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता
हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
गाजियाबाद के सैन बिहार गली में 13 वर्षीय लड़की 4 सितंबर को अचानक घर से गायब हो गई। उसकी माँ ने पुलिस को सूचित किया है। काफी समय बाद भी लड़की का कोई सुराग नहीं मिला। एसीपी प्रियाश्री पाल टीम के साथ किशोरी की खोज में जुटी हैं।

गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। क्रासिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र की सैन बिहार गली में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी 13 वर्षीय बेटी चार सितंबर की शाम घर से अचानक गायब हो गई। काफी देर तक घर न लौटने पर आसपास के इलाके में और रिश्तेदारी में तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल का कहना है कि किशोरी की तलाश में टीम जानकारी जुटा रही है।


