किशोरी को भगाने के मामले में दो आरोपी धराए
हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
मिर्जापुर की देहात कोतवाली पुलिस ने किशोरी के अपहरण के मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। एक आरोपी को दस सितंबर और दूसरे को 12 सितंबर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में साहिल और हनुमान पडरा निवासी आशीष उर्फ कल्लू शामिल हैं।

मिर्जापुर। देहात कोतवाली पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसला के भगाने के अलग-अलग मामलों में दो आरोपी को सोमवार धर दबोचा। एक व्यक्ति ने दस सितंबर और दूसरे ने 12 सितंबर को नामजद अभियुक्त के विरूद्ध मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी पड़री निवासी साहिल और देहात के हनुमान पड़रा निवासी आशीष उर्फ कल्लू को गिरफ्तार किया है।

