डीएम ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा की

हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Follow us on Google News
share

कहा सभी मानकों का किया जाए अनुपालन, लोगों को किया जाए जागरूक मीरजापुर 13 जुलाई 2026। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग न

डीएम ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा की

मिर्जापुर, संवाददाता। डीएम पवन कुमार गंगवार ने कलक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग सहित अभियान से जुड़े सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि सभी प्रमुख इंडिकेटरों (मानकों) पर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनस्वास्थ्य से जुड़े इस अभियान में किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मच्छर जनित बीमारियों का नियंत्रण

डीएम ने मच्छर जनित बीमारियों (डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया) और टीबी (क्षय रोग) से बचाव व नियंत्रण का निर्देश दिया। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में जलभराव वाले स्थानों को चिह्नित कर एंटी-लार्वा छिड़काव, फॉगिंग और साफ-सफाई की व्यवस्था को तेज किया जाए। स्वास्थ्य टीमों को निर्देशित किया गया कि वे घर-घर जाकर कूलर, गमलों, टायरों आदि में जमा पानी के बारे में आमजन को जागरूक करें कि कहीं भी पानी इकट्ठा न होने पाए। दस्तक अभियान के तहत टीमें घर-घर जाकर बुखार के रोगियों की सूची तैयार करें और उन्हें तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार दिलाएं।

टीबी मरीजों की पहचान

स्तक अभियान के दौरान घर-घर जा रही टीमें विशेष रूप से ऐसे व्यक्तियों की पहचान करें जिन्हें दो सप्ताह से अधिक समय से खांसी, रात में बुखार या वजन कम होने की शिकायत है। संभावित टीबी मरीजों के बलगम की जांच (स्पुटम टेस्ट) कराके उन्हें तुरंत डॉट्स प्रणाली के तहत निःशुल्क इलाज और निक्षय पोषण योजना से जोड़ा जाए। बैठक में सीडीओ विशाल कुमार, सीएमओ डा. कीर्ति कुमार मिश्र, सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

डीएम पवन कुमार गंगवार ने किस अभियान की समीक्षा की?
डीएम पवन कुमार गंगवार ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान की समीक्षा की।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsडीएम ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा की