रैंकिंग निम्न होने पर 57 प्रधानाचार्यों को नोटिस

हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Follow us on Google News
share

-सिटी ब्लाक सभागार में हुई बैठक में कक्षा आठ से नौ,नौ से दस में प्रवेश की समीक्षा की गईश्रावण मास में बदला ट्रैफिक रूट, 29 अगस्त तक रहेगा डायवर्जन मिर

रैंकिंग निम्न होने पर 57 प्रधानाचार्यों को नोटिस

मिर्जापुर,संवाददाता। सिटी ब्लाक के बीडीओ की अध्यक्षता में शुक्रवार को ब्लाक सभागार में माध्यमिक शिक्षा,बेसिक शिक्षा परिषद एवं नगर पालिका क्षेत्र के विद्यालयों की हुई। इस दौरान कक्षा आठ,नौ एवं 10 में नवीन सत्र में प्रवेश, सूचकांकों पर चर्चा करते हुए गहन समीक्षा की गई। बैठक में खराब प्रदर्शन करने वाले 57 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को जिला विद्यालय निरीक्षक राज कुमार दीक्षित ने कारण बाताओ नोटिस जारी किया। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक,माध्यमिक शिक्षा विभाग के नोडल राजकीय बालिका इंका की प्रधानाचार्य,सीएम फेलो,93 माध्यमिक विद्यालयों में 36 विद्यालयों एवं बेसिक के 260 विद्यालयों में 40 विद्यालयों प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे। बैठक में बीडीओ ने बतायाकि माध्यमिक विद्यालयों शिक्षा के विभिन्न सूचकांकों में अपेक्षित प्रगति न होने पर जनपद के साथ् ही नगर विकास खंड की रैंकिंग राज्य स्तर पर बेहद निम्न है।

उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए स्थिति में सुधार लाने की हिदायत दी। यही नहीं उन्होंने पांच दिन की समय सीमा निर्धारित करते हुए आठ,नौ एवं दस में जाने वाले छात्रों का शति प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराने पर जोर दिया। उन्होंने विद्यालय स्तर पर अभिभावकों से संपर्क कर नामांकन पूरा कर डीआईओएस को सूचित करने का निर्देश दिया। अन्यथा की स्थिति में संबंधित प्रधानाचार्यों,प्रधानाध्यापकों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।