स्मार्ट क्लास संचालन में जनपद को प्रदेश में प्रथम स्थान
-प्रदेश के 75 जनपदों की राज्य परियोजना से जारी की गई रैंकिंगस्मार्ट क्लास संचालन में जनपद को प्रदेश में प्रथम स्थान-स्मार्ट क्लास संचालन में जनपद को प

मिर्जापुर,संवाददाता। जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों को स्मार्ट क्लास संचालन में प्रदेश के सभी 75 जनपदों में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धिक पर मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फूले नहीं समा रहे। यही नहीं मंडल के हिसाब से देखा जाए तो मिर्जापुर प्रथम के साथ सोनभद्र जनपद भी प्रदेश की रैंकिंग में पांचवें स्थान पर है।पूर्वांचल का मऊ जिला दूसरे, चंदौली तीसरे और महराजगंज चौथे स्थान पर है। राज्य परियोजना की ओर से जारी रैंकिंग के मानक में जनपद के 426 परिषदीय पूर्व माध्यमिक एवं कंपोजिट स्कूलों में स्मार्ट क्लास संचालित किया जा रहा है।
यही नहीं अबाध रूप से स्मार्ट क्लास संचालन के लिए सभी विद्यालयों में इनवर्टर,बैट्री,डांगल के साथ इंटरनेट की व्यवस्था की उपलब्ध कराया गया है। पाठयक्रम संचालित करने के लिए त्रिआयामी मॉडल, स्केच, शैक्षिणक यू-ट्यूब चैनल्स, ऑडियो व्याख्या आदि की भी व्यवस्था विद्यालयेां में उपलब्ध है। गणित, रिक्त स्थानों की पूर्ति, स्पेलिंग करेक्शन आदि कार्य स्वयं बच्चे कर रहे हैं। यही नहीं जनपद के 63 विद्यालयों में आईसीटी लैब,9 विद्यालयों में डिजिटलल लाइब्रेरी भी है। बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि कुल 482 डिवाइस में 558 डिवाइस सक्रिय पाए गए हैं। बीएसए ने इस सफलता का श्रेय संबंधित विद्यालयों के शिक्षकों के परिश्रम और लगन को दिया है।

