60 सेकंड में 17 हजार फीट नीचे आ गया था विमान

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

फ्लाईदुबई का बोइंग 737 मैक्स विमान 34,000 फीट की ऊंचाई से अचानक 17,000 फीट तक गिर गया। पायलट ने तेज गति में विमान को नियंत्रण में रखा और सुरक्षित उतारने में सफल रहे। इस कड़ी में कई पायलटों ने विमान और पायलट के कौशल की तारीफ की।

60 सेकंड में 17 हजार फीट नीचे आ गया था विमान

फ्लाईदुबई का बोइंग 737 मैक्स विमान उस समय बेहद खतरनाक स्थिति में पहुंच गया, जब वह करीब 34,000 फीट की ऊंचाई से महज 90 सेकंड में 17,000 फीट तक नीचे आ गया। इस दौरान विमान की रफ्तार भी तेजी से बढ़ी और वह सुपरसोनिक गति के करीब पहुंच गया था। इसके बावजूद विमान का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त नहीं हुआ। पूर्व पायलटों ने इसे चमत्कार बताया। इस तरह बचाया विमान

चमत्कार की तरह लैंडिंग

सुपरसोनिक रफ्तार उस गति को कहते हैं जो ध्वनि की गति से अधिक होती है। इतनी तेज गति से नीचे आने पर विमान के ऊपर बहुत ज्यादा दबाव पड़ता है। ऐसी स्थिति में विमान का ढांचा टूट सकता है। लेकिन इस बोइंग 737 मैक्स विमान का मुख्य ढांचा बहुत मजबूत होता है। इसमें मजबूत एल्युमिनियम मिश्रधातु और आधुनिक कंपोजिट सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। इसी वजह से विमान इतनी मुश्किल स्थिति में भी टूटने से बच गया। सह-पायलट ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला किया था। इसके बाद विमान अचानक तेजी से नीचे आने लगा। ऐसे समय में पायलट ने विमान को दोबारा नियंत्रण में लिया, उसकी गति और दिशा को संभाला और उसे सुरक्षित उतारने में कामयाब रहे। इसी वजह से कई पायलटों ने इस घटना में विमान की मजबूती के साथ-साथ पायलट के कौशल की भी तारीफ की।

पायलटों की प्रशंसा

दुनिया भर के कई पायलटों ने सोशल मीडिया पर कहा कि बोइंग 737 मैक्स का सुरक्षित उतरना करना किसी चमत्कार से कम नहीं था। पायलट बज पैटरसन ने माना कि विमान अपनी तय सीमाओं से कई गुना आगे नीचे चला गया था। एयरलाइंस के विमानों में बनाए गए सुरक्षा मानकों से भी काफी आगे निकल गया था, फिर भी वह सुरक्षित बच गया। अमेरिकी पायलट ने बज पैटरसन के एक्स पोस्ट में लिखा कि यह वही विमान है जिसे वह पहले उड़ाते थे। उन्होंने कहा कि विमान अपनी तय अधिकतम गति से करीब 185 किलोमीटर प्रति घंटे ज्यादा तेज उड़ रहा था, जो बहुत बड़ी बात है। इतनी तेज गति के कारण विमान का रडर टूटकर अलग हो गया। उन्होंने कहा कि इसके बाद विमान को दोबारा नियंत्रण में लाना, उसे स्थिर करना और सुरक्षित रूप से दूसरे हवाई अड्डे की ओर मोड़ना चमत्कार है। उन्होंने इसके लिए ईश्वर को धन्यवाद दिया।

विमान के पीछे का रडर टूटा

विमान के पीछे लगा रडर टूटकर अलग हो गया था। रडर विमान की दिशा को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके बावजूद पायलट ने विमान को संभाला और सुरक्षित रूप से दूसरे एयरपोर्ट पर उतार लिया।

सी-17 ग्लोबमास्टर की तुलना

इस विमान की तुलना अमेरिकी सी-17 ग्लोबमास्टर से की गई जो सेना का बहुत मजबूत सैन्य परिवहन विमान है। वह भारी सामान लेकर उड़ सकता है और कठिन परिस्थितियों में भी इस्तेमाल किया जाता है। सी-17 के एक पायलट ने कहा कि इतनी तेजी से नीचे आने के बावजूद बोइंग 737 मैक्स का ढांचा जिस तरह बचा रहा, वह उसकी मजबूती को दिखाता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦बोइंग 737 मैक्स की ऊंचाई कितनी थी?−
बोइंग 737 मैक्स की ऊंचाई 34,000 फीट थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News60 सेकंड में 17 हजार फीट नीचे आ गया था विमान