अल्पसंख्यक आयोग के सचिव रिलीव, डिप्टी डायरेक्टर को चार्ज, उपाध्यक्ष ने लिखा सीएम और मंत्री को पत्र
अल्पसंख्यक आयोग में करीब नौ साल से तैनात सचिव जेएस रावत को उनके मूल विभाग राजस्व परिषद में रिलीव कर दिया गया है।
अल्पसंख्यक आयोग में करीब नौ साल से तैनात सचिव जेएस रावत को उनके मूल विभाग राजस्व परिषद में रिलीव कर दिया गया है। साल 2025 में पांच साल की प्रतिनियुक्ति एवं 55 साल की उम्र के सारी प्रतिनियुक्ति समाप्त करने के आदेश के क्रम में यह कार्रवाई की गई है। निदेशक दीप्ति सिंह की ओर से पूर्णकालिक या प्रतिनियुक्ति पर नए सचिव न मिलने तक डिप्टी डायरेक्टर हीरा सिंह बसेडा को चार्ज सौंपा है। उधर, आयोग उपाध्यक्ष फरजाना बेगम ने सीएम पुष्कर सिंह धामी एवं विभागीय मंत्री खजानदास को चिट्ठी लिखकर जेएस रावत को वापस सचिव बनाए जाने का विशेष अनुरोध किया है।
उन्होंने पिछले नौ साल के कार्यकाल में बेहतर कार्यों का हवाला दिया है और कहा है कि अप्रैल में सुनवाई के बाद अभी करीब 150 मामले लंबित है, जिसके निस्तारण में रावत के सहयोग की जरूरत है। रावत के पास जिला अल्पसंख्यक अधिकारी का भी चार्ज था, उनकी जगह अब सहायक अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बीपी त्रिवेदी को यह जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, निदेशालय में ईएसआई से फार्मेसी संवर्ग के बरकत अली को सहायक निदेशक के पद पर प्रतिनियुक्ति पर तैनाती मिली है। उन्हें जिले का डीडीओ बनाया गया है.
लेखक के बारे में
Chand Mohammadशॉर्ट बायो : चांद मोहम्मद पिछले 11 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान में देहरादून यूनिट में बतौर वरिष्ठ संवाददाता कार्य कर रहे है।
परिचय एवं अनुभव
चांद मोहम्मद हिंदी पत्रकारिता में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 11 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान अखबार में देहरादून में कार्यरत है और हेल्थ रिपोर्टिंग कर रहे है। वह पिछले आठ साल से हिंदुस्तान से जुड़े है। स्वास्थ्य रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर उनकी मजबूत पकड़ है।
करियर का सफर
चांद ने अपने करियर की शुरुआत 2015 में अमर अखबार देहरादून से की। जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2018 में उन्होंने हिंदुस्तान ज्वाइन किया। वर्तमान में वह हेल्थ, मेडिकल एजुकेशन, मौसम, मुस्लिम कम्युनिटी रिपोर्टिंग के अलावा देहरादून हिंदुस्तान में सह सिटी प्रभारी और सह अपराध संवाददाता की भूमिका में है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
चांद बी कॉम और पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट है। वह यूपी के मुजफ्फरनगर के छोटे से गांव भंगेला से है। समाज के वंचित लोगों की आवाज उठाने, मरीजों की पीड़ा बयां करना उनका एक जज्बा बयां करता है। कोविड के दौरान उन्होंने पीड़ा बताती और सिस्टम पर प्रहार करती रिपोर्टिंग की। मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर उन्होंने काफी काम किया है। लगातार जागरूकता परक और रिसर्च बेस्ड स्टोरी हेल्थ और मौसम पर करते है।
विजन
चांद का विजन है कि वह अपने जर्नलिज्म से आम आदमी के मुद्दों को उठाए और उन्हें हल कराए। पाठकों के बीच अखबार की विश्वसनीयता बनाए रखे।
विशेषज्ञता
स्वास्थ्य रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों, मौसम, मुस्लिम कम्युनिटी के मामलों के जानकार है।
और पढ़ें

