नाबालिक से दुष्कर्म का आरोप, थाने में दिया आवेदन
चकमेहसी में एक नाबालिक लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने थाने में आवेदन देकर बताया कि पड़ोसी युवक ने हथियार के बल पर उसके साथ लगातार शारीरिक शोषण किया। आरोपी ने गर्भावस्था के दौरान जबरन गर्भपात कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चकमेहसी। चकमेहसी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस बाबत पीड़िता के पिता ने चकमेहसी थाने में बुधवार को आवेदन दिया है। आवेदन में उन्होंने बताया है कि वह परिवार के भरण पोषण के लिए दिल्ली में मजदूरी करते हैं। उनका परिवार बच्चों के पढ़ाई के लिए पूसा थाना क्षेत्र में रहते हैं। इसी क्रम में एक पड़ोसी युवक ने उसके नाबालिक पुत्री के साथ दुष्कर्म किया और हथियार के बल पर परिवार को नहीं बताने की धमकी देकर लगातार मानसिक और शारीरिक शोषण किया है। इस दौरान किशोरी के गर्भवती होने का आरोप लगाते हुए आरोपी और उसके पिता पर किशोरी पर दबाव बनाकर जबरन युवक के एक मित्र सैदपुर स्थित एक निजी क्लीनिक में गर्भपात कराया गया।
आवेदन में यह भी बताया गया है कि गर्भपात के बाद पीड़िता की हालत काफी नाजुक है और उसका इलाज पटना में चल रहा था। मामले में मुजफ्फरपुर जिले के हत्था थाना क्षेत्र के पटसारा निवासी पिता पुत्र को आरोपित किया गया है। पीड़ित के पिता ने न्याय की मांग की है। थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी ने बताया कि आवेदन मिला है। पुलिस अग्रेत्तर कार्रवाई में जुटी है।


