कटिहार: नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का केस

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

कटिहार के रतवारा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के माता-पिता जब घर लौटे, तब उन्होंने घटना की जानकारी हासिल की। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

कटिहार: नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का केस

कटिहार से शशिरमण रतवारा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ कर हिरासत में ले लिया और उसके विरुद्ध मिले आवेदन पर केस दर्ज कराया गया है। पीड़िता के पिता द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि दोनों पति-पत्नी आवश्यक काम से बाहर गया हुआ था। जहां उसकी पुत्री घर में अकेली थी। अकेलेपन का फायदा उठाकर एक युवक ने घर में घुसकर उक्त नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। घटना के करीब दो घंटा बाद जब उसके माता-पिता घर पहुंचे तो लड़की को बदहवास देखकर घटना की जानकारी लिया।

जानकारी उपरांत परिजनों ने डायल 112 को सूचित किया। मौके पर पहुंचे डायल 112 के अधिकारियों ने आरोपी युवक को पकड़कर थाना लाया। गिरफ्तार आरोपी पूर्णियां जिला अंतर्गत रुपौली थाना क्षेत्र के आझो-कोपा गांव का राहुल सिंह बताया गया। थानाध्यक्ष सुड्डु कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया और गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।