नाबालिक से दुष्कर्म का आरोप, थाने में दिया आवेदन

हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share

चकमेहसी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने हथियार के बल पर मानसिक और शारीरिक शोषण किया एवं गर्भपात भी कराया। पीड़िता की हालत गंभीर है और उसका इलाज पटना में चल रहा है। पीड़ित परिवार ने न्याय की मांग की है।

नाबालिक से दुष्कर्म का आरोप, थाने में दिया आवेदन

चकमेहसी। चकमेहसी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस बाबत पीड़िता के पिता ने चकमेहसी थाने में बुधवार को आवेदन दिया है। आवेदन में उन्होंने बताया है कि वह परिवार के भरण पोषण के लिए दिल्ली में मजदूरी करते हैं। उनका परिवार बच्चों के पढ़ाई के लिए पूसा थाना क्षेत्र में रहते हैं। इसी क्रम में एक पड़ोसी युवक ने उसके नाबालिक पुत्री के साथ दुष्कर्म किया और हथियार के बल पर परिवार को नहीं बताने की धमकी देकर लगातार मानसिक और शारीरिक शोषण किया है। इस दौरान किशोरी के गर्भवती होने का आरोप लगाते हुए आरोपी और उसके पिता पर किशोरी पर दबाव बनाकर जबरन युवक के एक मित्र सैदपुर स्थित एक निजी क्लीनिक में गर्भपात कराया गया।

आवेदन में यह भी बताया गया है कि गर्भपात के बाद पीड़िता की हालत काफी नाजुक है और उसका इलाज पटना में चल रहा था। मामले में मुजफ्फरपुर जिले के हत्था थाना क्षेत्र के पटसारा निवासी पिता पुत्र को आरोपित किया गया है। पीड़ित के पिता ने न्याय की मांग की है। थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी ने बताया कि आवेदन मिला है। पुलिस अग्रेत्तर कार्रवाई में जुटी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनाबालिक से दुष्कर्म का आरोप, थाने में दिया आवेदन